Ticker

6/recent/ticker-posts

थाना दारागंज पुलिस ने 01 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 02 मोबाइल फोन, सफेद धातु की 02 जोड़ी पायल, 01 अंगूठी व 01 रक्षाबंधन बरामद किया...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : जनपद के थाना दारागंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 173/2023 धारा- 457,380 भा0द0वि0 से सम्बन्धित 01 अभियुक्त दीपक कुमार वर्मा पुत्र ईश्वर वर्मा उर्फ गोरेलाल वर्मा निवासी देवरानी मार्ग ढेलकाहीं तालाब मल्दी थाना सुहेला जनपद बलौदा बाजार छत्तीसगढ़ हाल पता 91/A अलोपी बाग थाना दारागंज जनपद प्रयागराज को मुखबिर की ख़ास सूचना पर आज दिनांक 26.10.2023 को काली सड़क डाट पुल थाना क्षेत्र दारागंज  से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 02 मोबाइल फोन, 02 जोड़ी पायल (सफेद धातु), 01अंगूठी (सफेद धातु) व 01 रक्षाबंधन (सफेद धातु) की बरामदगी की गई। बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 411 भा0द0वि0 की बढोत्तरी की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार अभियुक्त का  विवरण- 1. दीपक कुमार वर्मा पुत्र ईश्वर वर्मा उर्फ गोरेलाल  वर्मा निवासी देवरानी मार्ग ढेलकाहीं तालाब मल्दी थाना सुहेला जनपद बलौदा बाजार छत्तीसगढ़ हाल पता 91/A अलोपी बाग थाना दारागंज जनपद प्रयागराज उम्र करीब 20 वर्ष। संबंधित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 173/2023 धारा- 457,380 भा0द0वि0 थाना दारागंज कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- 1. 02 मोबाइल फोन VIVO कम्पनी। 2. 02 जोड़ी पायल सफेद धातु, 01अंगूठी सफेद धातु व 01 रक्षाबंधन सफेद धातु। गिरफ्तारी  करने वाली पुलिस टीम-    1. उ0नि0 शेष नाथ वर्मा थाना दारागंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. का0 पवन थाना दारागंज कमिश्नरेट  प्रयागराज।

Post a Comment

0 Comments