Ticker

6/recent/ticker-posts

नाबालिग छात्रा से छेड़खानी करने व धमकी देने वाला 01 वांछित अभियुक्त को थाना शाहगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू, राजकुमार


प्रयागराज : जनपद के थाना शाहगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 95/2023 धारा 354(क)/354(ख)/354(घ)/506 भा0द0वि0 व 7/8 पॉक्सो एक्ट थाना शाहंगज कमिश्नरेट प्रयागराज के वांछित अभियुक्त अविनाश कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी 160 डी गढीकला थाना शाहगंज जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक-13.10.2023  को कूडा खाना लीडर रोड थाना क्षेत्र शाहगंज से  गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। घटना का संक्षिप्त विवरण- उक्त अभियोग से सम्बन्धित पीड़िता के पिता द्वारा दिनांक-11.10.2023 को थाना शाहगंज में सूचना दी गई कि अभियुक्त अविनाश कुमार उपरोक्त द्वारा उसकी पुत्री के साथ स्कूल से आते-जाते समय छेड़खानी की जाती है व उसका पीछा किया जाता है तथा विरोध करने पर उसे धमकी दी जाती है। इस सम्बन्ध में वादी की लिखित सूचना के आधार पर थाना शाहगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त अविनाश कुमार उपरोक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के आदेशानुसार कारागार में निरुद्ध कराया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का का विवरण-
अविनाश कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी 160 डी गढीकला, थाना शाहगंज कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र करीब 22 वर्ष।सम्बन्धित अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 95/2023 धारा 354(क)/354(ख)/354(घ)/506 भा0द0वि0 व 7/8 पॉक्सो एक्ट थाना शाहंगज कमिश्नरेट प्रयागराज। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- 1.SO मुदित राय थानाध्यक्ष थाना शाहंगज कमिश्नरेट प्रयागराज, 2.हे0का0 भूप सिंह थाना शाहगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3.का0 गोविन्द यादव थाना शाहगंज कमिश्नरेट प्रयागराज ।

Post a Comment

0 Comments