Ticker

6/recent/ticker-posts

कम्पनी बाग में दिन दहाड़े हत्या करने वाला एक अभियुक्त थाना कर्नलगंज, नगर सर्विलांस सेल व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : जनपद में थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-247/2023 धारा 302 भा0द0वि0 से सम्बन्धित प्रकाश में आये 01 अभियुक्त अभिषेक गोस्वामी उर्फ गोलू पुत्र लल्लन उर्फ झल्लर गोस्वामी निवासी ग्राम उठगी कौडिहार थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज हाल पता दुर्गा पूजा मैदान के पास झोपड़ी, थाना कर्नलगंज जनपद प्रय़ागराज को आज दिनांक- 31.10.2023 को नगर सर्विलांस सेल व क्राइम ब्रांच टीम की मदद से भारद्वाज पार्क के पास स्थित दुर्गा पूजा मैदान थाना क्षेत्र कर्नलगंज से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन व उसकी निशादेही पर आलाकत्ल ईंट बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में  धारा 411 भा0द0वि0 की बढ़ोत्तरी की गयी। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। घटना का संक्षिप्त विवरण- विदित है कि मृतका इरम हामिद सिद्दीकी पत्नी सैय्यद शहान असद नि0 1225 मालवीय नगर दिनांक- 13.05.2023 को अपने पुत्र को सेंट जोसेफ स्कूल में छोड़कर उसे दोबारा वापस लेने के लिए वहीं पास में कम्पनी बाग में मजार के पास रूक गयीं थीं। जहाँ पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके सिर पर ईंट से मारकर हत्या कर दी गयी थी । उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में वादी मुकदमा श्री शारीक असद पुत्र सैय्यद असद उल्ला निवासी 1225 मालवीय नगर परगना व तहसील सदर थाना अतरसुईया, प्रयागराज की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-247/2023 धारा 302 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- अभिषेक गोस्वामी उर्फ गोलू पुत्र लल्लन उर्फ झल्लर गोस्वामी निवासी ग्राम उठगी कौडिहार थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज हाल पता दुर्गा पूजा मैदान के पास झोपड़ी, थाना कर्नलगंज, जनपद प्रय़ागराज, उम्र करीब 35 वर्ष। पंजीकृत अभियोग का विवरण-  मु0अ0सं0-247/2023 धारा 302,394 भा0द0वि0 व बढ़ोत्तरी धारा 411 भा0द0वि0 थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। आपराधिक इतिहास का विवरण- 1.मु0अ0सं0 0083/2021 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2.मु0अ0सं0 198/2021 धारा 401/411 भा0द0वि0  थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- 1.मृतका का 01 मोबाइल फोन VIVO कम्पनी। 2.आलाकत्ल 01 ईंट। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण- 1.निरी0 बृजेश सिंह प्रभारी निरीक्षक, थाना कर्नलगंज, कमिश्नरेट प्रयागराज। 2.उ0नि0 श्रीगोविन्द सिंह चौकी प्रभारी कम्पनी बाग, थाना कर्नलगंज, कमिश्नरेट प्रयागराज। 3.हे0का0 गोविन्द प्रसाद, थाना कर्नलगंज, कमिश्नरेट प्रयागराज। 4.का0 पंकज कुमार, थाना कर्नलगंज, कमिश्नरेट प्रयागराज। 5.का0 सुनील कुमार वर्मा, थाना कर्नलगंज, कमिश्नरेट प्रयागराज। 6.म0का0 लक्ष्मी सिंह थाना कर्नलगंज, कमिश्नरेट प्रयागराज। 7.हे0का0 स्वतंत्र सिंह थाना कर्नलगंज, कमिश्नरेट प्रयागराज। 8.हे0का0 विक्रम सिंह क्राइम ब्रांच प्रयागराज। 9.हे0का0 अनिल सिंह सर्विलांस सेल नगर, कमिश्नरेट प्रयागराज। 10.का0 सौरभ उत्तम सर्विलांस सेल नगर, कमिश्नरेट प्रयागराज।

Post a Comment

0 Comments