Ticker

6/recent/ticker-posts

थाना कर्नलगंज पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर, कब्जे से 12.50 ग्राम स्मैक किया बरामद...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


प्रयागराज : जनपद के थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त अमन भारतीया पुत्र अनूप भारतीया निवासी अल्लापुर (कुन्दन गेस्ट हाउस डाट पुल के पास झोपड़पट्टी) थाना जार्जटाउन जनपद प्रयागराज को आज दिनांक 04.11.2023 को कचेहरी डाकघर के सामने वाले बंद पड़े पेट्रोल पम्प के पास थाना क्षेत्र कर्नलगंज से गिरफ्तार किया गया व उसके कब्जे से 12.50 ग्राम स्मैक बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 534/2023 धारा 8/22 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- अमन भारतीया पुत्र अनूप भारतीया निवासी अल्लापुर (कुन्दन गेस्ट हाउस डाट पुल के पास झोपड़पट्टी) थाना जार्जटाउन जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 22 वर्ष। पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0- 534/2023 धारा 8/22 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। अपराधिक इतिहास का विवरण- मु0अ0सं0- 942/2019 धारा 147/148/149/307/506 भा0द0वि0 थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। बरामदगी का विवरण- 12.50 ग्राम स्मैक। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम- 1. उ0नि0 राजेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी कटरा, थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2. उ0नि0 पंकज कुमार, थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3. उ0नि0 इलियास अहमद, थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 4. का0 शिवम कुमार पाल, थाना कर्नलगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 5. का0 सूरज चौहान, थाना कर्नलगंज कमिश्ररेट प्रयागराज।

Post a Comment

0 Comments