Ticker

6/recent/ticker-posts

इंडिया गठबंधन ने मुंडेरा में कराया कार्यकर्ता सम्मेलन...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

प्रयागराज : इंडिया गठबंधन 51 फूलपुर प्रत्याशी अमर सिंह मौर्य की अगुवाई में समाजवादी पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन मुंडेरा गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में सपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने शिरकत की। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही पार्टियां जीत की कर रही दावेदारी। भाजपा सरकार पर इंडिया गठबंधन ने जमकर हमला बोला। पार्टियों ने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार, शिक्षा, और महंगाई बढ़ती जा रही है। जिससे गरीबों को महंगाई से बहुत बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। फूलपुर प्रत्याशी अमर सिंह मौर्य को भारी मतों से जीत दिलाने की कार्यकर्ताओं में रहा उत्साह। इस मौके पर प्रदीप कुमार मिश्रा महानगर अध्यक्ष कांग्रेस, मो0 कादिर महानगर अध्यक्ष आम आदमी पार्टी, अनिल कुशवाहा पी.सी.सी. सदस्य प्रयागराज, अभिमन्यु सिंह पटेल, गुलाब सिंह पटेल, लल्लन सिंह पटेल, शकील अहमद महासचिव, सैय्यद इफ्तिकार  महानगर अध्यक्ष, रवीन्द्र यादव महानगर महासचिव ईश्वर चन्द्र कुशवाहा, सतीश यादव आदि पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण बड़े संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments