Ticker

6/recent/ticker-posts

पटेल समाज बिदरपुर घाट बजहा मंदिर के आगे माता रानी की मंदिर में धूमधाम से रचाई शादी...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : पटेल समाज से लड़का दीपक सिंह पटेल कौशांबी से लड़की स्वाती सिंह पटेल की बिदरपुर घाट मंदिर में बड़े धूमधाम से समाज के सामने शादी रचाई गई। जानकारी के मुताबिक लड़की के पिता का तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी उनका इलाज मुंबई में होना था। जब ये बात लड़के वालों को पता चली तो मंदिर से शादी करने का फैसला किया।लड़की के घर वालों की समस्या को समझते हुए उन्हें लड़की पक्ष से बात करके नवंबर में होने वाली शादी को पंडित जी से दिन तारीख निकलवाकर 25 अप्रैल तारीख को सुनिश्चित किया। मंदिर में शादी करने की बात सभी पक्ष की रजामंद होने पर ये शादी बहुत अच्छे से कर दी गई। दीपक सिंह पटेल को पता चला कि ये बहुत बड़ी समस्या है, तो उन्होंने ने अपने घर वालो से बात करके मन बना लिया कि हम शादी मंदिर से ही करेंगे। लड़की के पिता का नाम बलवंत सिंह पटेल निवास गुलकईया रसूलपुर कोईलहा जिला कौशाम्बी के रहने वाले है। जबकी लड़का दीपक सिंह पटेल पुत्र भान सिंह पटेल निवासी अकबरपुर मिर्जापुर पोस्ट कसेंदा जनपद प्रयागराज के रहने वाले है। लड़की लड़के की शादी घर वालो ने बड़ी धूमधाम से बिदरपुर घाट में माता रानी की मंदिर में रचवाई। जो कि यह शादी समाज के लिए मिशाल कायम करेगी। लड़की स्वाती सिंह पटेल और लड़का दीपक सिंह पटेल पूरे रीति रिवाज़ रस्मो और सात फेरो के साथ दोनों लोगों ने मंदिर में वरमाला पहनाकर एक दूजे के साथ शादी के बंधन में बंध गए। घरातियों और बरातियों में उत्साह का महौल बना रहा। आजकल वर्तमान समय में लोग तो शादी के लिए पहले ही दहेज मांगना शुरू कर देते है। और दहेज के बिना घर पर आई हुई बरात वापस लौट जाती है। आज जो पटेल समाज की शादी देखने को मिली लड़का स्वयं सरकारी नौकरी करता है। और उन्होंने लड़की की समस्याओं को जानते हुए मंदिर से शादी रचाकर समाज को बहुत बड़ा मैसेज दिया है। दीपक और उनके परिवार ने जो कदम उठाया है शायद दहेज के लोभियों  को कुछ समझ आ जाए कि शादी ऐसी भी होती है। दीपक और उनके परिवार के लोग ये आशा करते हैं की समाज में दहेज प्रथा ख़तम हो जानी चाहिए ऐसे में एक पिता को अपनी बेटी की शादी करने में कोई दिक्कत नहीं होगी लोग किसी के कर्जदार नहीं होंगे आपको बता दें कि स्वाती पटेल प्रीती पटेल की बहन हैं प्रीती पटेल बीजेपी में शामिल हैं, और एक समाज सेविका होते हुए ललिता शास्त्री स्नेही सेवा संस्थान की मंडल अध्यक्ष भी हैं। अभी वो पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर प्रयागराज में कार्यरत हैं। उनका मानना है, कि उनके घर की ये शादी समाज में दहेज के लोभियों के लिए बहुत अच्छा संदेश है।लोग दहेज न मिलने पर बारात तक वापस ले जाते हैं, लेकिन दीपक उनके परिवार ने कोई मांग नहीं की और धूमधाम से शादी संपन्न कराई गई।

Post a Comment

0 Comments