Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा के फूलपुर प्रत्याशी प्रवीण पटेल का दौरा, पूरामुफ्ती में कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे से किया स्वागत...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 

प्रयागराज : जनपद में रविवार को फूलपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने अपने क्षेत्र का दौरा किया जिसमें उन्होंने शहर पश्चिमी के कई स्थानों पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं से भेंट किया है। पूरामुफ्ती काली मंदिर के पास भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल का काफिला पहुंचा, वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजा और फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस स्वागत कार्यक्रम में सुरेन्द्र कुमार मंडल उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, आनंद जयसवाल मंडल अध्यक्ष, सुरेश पासी जिला पंचायत सड़स्य, अरविन्द पटेल मंडल महामंत्री पिछड़ा मोर्चा, मोहम्मद दानिश मण्डल अध्यक्ष अल्पशांख्यक मोर्चा, सुशांत आर्या आदि लोग शामिल रहे। बतादें कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व में 51 फूलपुर लोकसभा सीट से फूलपुर विधानसभा के विधायक रहे प्रवीण पटेल को प्रत्याशी बनाया है। प्रवीण पटेल की पुरानी राजनीतिक विरासत भी रही है इनके पिता महेंद्र प्रताप भी विधायक रहे हैं, प्रवीण पटेल स्वयं फूलपुर विधानसभा से दो बार से लगातार विधायक हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लंबे इंतजार के बाद प्रयागराज की फूलपुर और इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रयागराज के दोनों सांसद केसरी देवी पटेल और रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काट दिया है। वहीं फूलपुर लोकसभा सीट से तीन बार के विधायक प्रवीण पटेल को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र से केसरी नाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। लोकसभा सीट फूलपुर पर मौजूदा सांसद केसरी देवी पटेल अपनी दावेदारी के अलावा अपने बेटे पूर्व विधायक दीपक पटेल के लिए भी कोशिश कर रही थीं लेकिन बीजेपी ने प्रवीण पटेल को उम्मीदवार बना दिया है। प्रवीण पटेल फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के ही फूलपुर विधानसभा के विधायक हैं। साल 2022 के यूपी चुनाव में प्रवीण कुमार ने समाजवादी पार्टी के मुर्तजा सिद्दीकी को 2732 वोटों से हराकर फूलपुर विधानसभा सीट जीती थी, प्रवीण पटेल राजनीतिक घराने से हैं इनके पिता महेंद्र प्रताप पटेल कांग्रेस के पुराने नेताओं में गिने जाते थे। महेंद्र प्रताप झूंसी विधानसभा क्षेत्र से 1984, 1989 और 1991 में विधायक चुने गए थे।


बात अगर प्रवीण पटेल की करें तो इनका बसपा से राजनीतिक सफर शुरू हुआ था, साल 2007 में पहली बार बसपा के टिकट पर फूलपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। साल 2012 के विधानसभा चुनाव में प्रवीण पटेल ने फिर से बसपा से ही चुनाव लड़े लेकिन हार गए, फिर विधानसभा चुनाव 2017 में पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो गए। जिसके बाद भाजपा से ही विधानसभा चुनाव में 2017 और 2022 में लगातार दो बार फूलपुर विधान सभा से विधायक बने। एक बार फिर भारतीय जनतापार्टी ने प्रवीण पाटिल को टिकट देकर सांसद भेजने की तैयारी कर दी है ।

Post a Comment

0 Comments