Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रोफेसर राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय प्रयागराज की खिलाड़ी सुनीता देवी ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम...

रिपोर्ट-ईश्वर दीन साहू

कौशाम्बी : जनपद की रहने वाली एक युवा खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा से जिले का नाम रौशन कर दिया है, बताते चलें कि 24 से 27 अप्रैल तक यूएई के दुबई में आयोजित  U20 एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय प्रयागराज से संबध रामनाथ सिंह डिग्री कॉलेज चायल खास कौशाम्बी की बीए 1 वर्ष  कि क्षात्र सुनीता देवी ने दुबई में भारत का परचम लहराया है। बता दें कि सुनीता देवी ने 5000 मीटर की स्पर्धा में भाग लिया।  जिसमें उसने कांस्य पदक अर्जित कर देश का मान बढाया है। सुनीता की इस उन्नति से क्षेत्र और कॉलेज में ख़ुशी का माहौल है। इस मौके पर एथलेटिक्स कोच जगदीश कुमार मौर्य ने कॉलेज के समस्त स्टाफ ने सुनीता को बधाई दी है।


Post a Comment

0 Comments