रिपोर्ट- विकास पटेल
प्रयागराज : थाना धूमनगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज 01 अभियुक्त उदय प्रजापति पुत्र सुरेश प्रजापति निवासी 223/ए गौतम बुद्ध मार्ग सुलेमसराय थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज को पूर्वांचल गेट मोड़ के पास थाना क्षेत्र धूमनगंज से गिरफ्तार कर कब्जे से 05 अवैध जिन्दा देशी बम बरामद किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 279/2024 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत किया गया । नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- उदय प्रजापति पुत्र सुरेश प्रजापति निवासी 223/ए गौतम बुद्ध मार्ग सुलेमसराय थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 20 वर्ष। बरामदगी का विवरण- 05 अवैध जिन्दा देशी बम। पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 279/2024 धारा - 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। आपराधिक इतिहास का विवरण- मु0अ0सं0- 650/2022 धारा- 41/411 भा0द0वि0 थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- 1.उ0नि0 गौरव सिंह, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 2.का0 अंकित यादव, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज। 3.का0 अर्पण कुमार, थाना धूमनगंज कमिश्नरेट प्रयागराज।
0 Comments