Ticker

6/recent/ticker-posts

चोरी के सामान के साथ 5 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से बैटरी इन्वर्टर प्रिंटर बरामद...

रिपोर्ट-देवेन्द्र कुमार द्विवेदी


कौशाम्बी : जनपद में दिनांक 5 सितम्बर 2024 को ग्राम लोहकट बेरौचा में जनसेवा केन्द्र से हुयी चोरी के सम्बन्ध में थाना कौशाम्बी पर मु0अ0सं0 70/24 धारा 331 (4)/305 (क) बीएनएस और दिनांक 09/10 सितम्बर 2024 की रात्रि में ग्राम झरिया का पुरा में घर की दिवाल काटकर चोरी के सम्बन्ध में थाना कौशाम्बी पर मु0अ0सं0 72/24 धारा 331(4)/305 (क) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। उक्त चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया था। जिसके बाद घटना के अनावरण के क्रम में दिनांक 14 सितम्बर 2024 को थाना कौशाम्बी पुलिस के उप निरीक्षक विमल कुमार मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर प्रकाश में आये 5 अभियुक्त संतोष सरोज पुत्र दुलारे निवासी डैलईया थाना कौशाम्बी, समोधी सरोज पुत्र मोतीलाल निवासी ढोकसहा थाना कौशाम्बी, राजकुमार पुत्र चौबे निवासी डैलईया कौशाम्बी, बेनी पुत्र भगवानदीन निवासी डैलईया थाना कौशाम्बी, अशर्फी लाल पुत्र मेवालाल सरोज निवासी ढेकहाई थाना कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का 2 अदद बैटरी, 1 अदद इन्वर्टर, 1 अदद प्रिंटर और 15000 रुपए नगद बरामद किया गए। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त दोनों मुकदमों में धारा 317(2) की बढोत्तरी की गयी। साथ ही विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया ।

Post a Comment

0 Comments