Ticker

6/recent/ticker-posts

चित फंड कंपनियों में जमा पैसों की वापसी व किसान कर्ज माफी पर विचार करे सरकार- भारतीय जागृति मिशन...

रिपोर्ट- ईश्वर दीन साहू


सीतापुर : बीएस एजुकेशनल महाविद्यालय पकरिया विशवा रोड सरइया सानी सीतापुर उत्तर प्रदेश में भारतीय जागृति मिशन द्वारा एक विशाल जन कल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के संस्थापक सुरेश गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम साहू महासचिव दिलीप साहू राष्ट्रीय सचिव पुल्ली गुप्ता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉक्टर चिंतामणि 
राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रमोद कुमार साहू  दिव्यांग संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष महिला संघ एडवोकेट शिवा गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष जे एल गुप्ता प्रदेश प्रभारी दिव्यांग संघ अनूप राजवंशी राष्ट्रीय ग्रुप संचालक एवं जिला अध्यक्ष कानपुर सुनील कुमार निषाद जिला अध्यक्ष बहराइच श्रावस्ती मकसूद खान दिव्यांग संघ जिला अध्यक्ष सीतापुर सुनील कुमार यादव दिव्यांग संघ प्रदेश प्रभारी लक्ष्मी मिश्रा जिला कानूनी सलाहकार अवध राम साहू  सारिका शुक्ला छोटी देवी, कमला देवी किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज शुक्ला, रमाकांत तिवारी दिव्यांग यूनियन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बीएस एजुकेशनल महाविद्यालय की प्रबंधक बबीता गुप्ता को प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। समस्त जनमानस को सूचित करते हुए अपार हर्ष हो रहा है, कि भारतीय जागृति मिशन के सभी जांबाज कार्यकर्ता और पदाधिकारी भारतीय जागृति मिशन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का बीणा उठा चुके हैं, जिस कड़ी में भारतीय जागृति मिशन कार्यक्रम में संस्थापक सुरेश गुप्ता ने कहा कि हम आम जनमानस की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री तक पहुंचने का कार्य करेगी, जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके संस्थापक सुरेश गुप्ता ने सभी से यह आवाहन किया कि मेरा और मेरी संस्था का सपना है मेरा दृढ़ संकल्प है, कि भारतीय जागृति मिशन को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य भारतीय जागृति मिशन का सभी पदाधिकारी करेगा। भारतीय जागृति मिशन के संस्थापक की आवाज को बुलंद करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम साहू ने कहा की हम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, हरियाणा और झारखंड जैसे राज्यों में आम जनमानस के बीच जा करके उनकी समस्याओं को सुन चुके हैं।जिसमें अधिकतर लोगों की कर्ज माफी अति आवश्यक है और सबसे बड़ा मुद्दा चित फंड कंपनियों में जमा पैसे की वापसी बहुत जरूरी है, अब तक लाखों लोगो ने जिन्होंने अपना पैसा चिट फंड कंपनियां में जमा किया था उनके बच्चों की अच्छी शिक्षा मिलेगी बेटियों की अच्छी शादी होगी और पैसा न मिलने से हजारों लोग आत्महत्या कर चुके हैं। साथ ही देश में दिव्यांग जनों की समस्याएं बहुत जटिल है उन्हें सरकार द्वारा जो उचित लाभ और रोजगार जैसी सुविधा न मिल पाने के कारण दूसरे के ऊपर आश्रित रहना पड़ रहा है। हम प्रधानमंत्री से विनम्र अपील करते हैं कि उपरोक्त मामलों का निवारण जल्द से जल्द किया जाए ताकि भविष्य में कोई किसान, मजदूर,दिव्यांग, महिला, बेरोजगार पीड़ित, शोषित, प्रताड़ित आत्महत्या करने को विवश न हो। भारतीय जागृति मिशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चिंतामणि ने कहा कि जिस तरह सरकार ने एक देश एक चुनाव का निर्णय लिया है ठीक उसी प्रकार सरकार एक देश एक शिक्षा पर भी विचार करें और इसको मजबूती प्रदान करें। राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रमोद साहू  ने कहा की किसान को उसकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिलता और इस बार धान कीमत ₹4000 से ऊपर होनी चाहिए। मौके पर दिलीप साहू, पालिक गुप्ता, अनूप राजवंशी, शिव गुप्ता और बबीता गुप्ता ने भी आम जनता की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री यथाशीघ्र उपरोक्त मामलों पर न्याय की अपील की। नोट - स्टाल लगा कर शोषित पीड़ित प्रताड़ित मजदूर किसान महिला दिव्यांग सभी की समस्याओं को सुना गया और लिखित रूप में रिकॉर्ड किया गया।

Post a Comment

0 Comments