Ticker

6/recent/ticker-posts

मक्का फसल के विकास हेतु केवीके परिसर में कृषक गोष्ठी का आयोजन, किसानों को दी गई जानकारी...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 


कौशाम्बी : जनपद में 4 अक्टूबर 2024 के दिन कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कौशाम्बी और कृषि विभाग उत्तर प्रदेश ने संयुक्त रूप से त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम केवीके परिसर में आयोजित किया गया था कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना सोनकर द्वारा द्वीप प्रज्वलित करके किया गया तथा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्री योगेश साहू जी ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि महोदया ने अपने उद्बोधन में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि कृषक भाई इस गोष्ठी के द्वारा कृषि से सम्बंधित नवीनतम तकनीक की जानकारी प्राप्त कर उसे अपने खेती में अपनाते हुए लाभ लें। आगे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ ही साथ राज्य सरकार कृषको के उत्थान हेतु लगातार प्रतिबद्ध है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉक्टर अजय कुमार ने सभी अतिथियों एवं अधिकारियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेट करते हुए किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को मक्का की खेती से संबंधित नवीनतम तकनीकों और उपायों के बारे में जागरूक करना है ।


इस कार्यक्रम में किसानों को मक्का की उन्नत किस्मों, उर्वरक प्रबंधन, कीटनाशक प्रबंधन और मक्का की खेती में उच्च उपज प्राप्त करने के लिए अन्य महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के बारे में जानकारी दी गई। इस क्रम में तकनीकी सत्र में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु समन्वित कृषि प्रबंधन पर विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मक्का खेती एवं तिलहन फसल से संबंधित सभी पहलुओं पर व्याख्यान दिए और उनके प्रश्नों का उत्तर दिया। किसानों ने भी अपने अनुभव और समस्याओं को साझा किया। इस कार्यक्रम में लगभग 300 किसानों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम किसानों को मक्का खेती के बारे में जागरूक करने और उन्हें अधिक लाभदायक खेती तकनीकों के बारे में जानकारी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ।


उक्त कार्यक्रम  में उप कृषि निदेशक श्री सतेंद्र तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं केंद्र के वैज्ञानिक गण उपस्थित रहे। साथ ही साथ कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के द्वारा लगभग 10 प्रदर्शनी भी लगायी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा तिलहन फसल सरसों के मिनीकिट का वितरण कृषको के बीच किया गया। अन्त में उप कृषि निदेशक श्री सतेन्द्र तिवारी ने आये हुये अतिथियों एवं कृषको का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Post a Comment

0 Comments