Ticker

6/recent/ticker-posts

गुड़ जलेबी खाने से होते हैं कई फायदे, आखिर क्या है गुड़ जलेबी का इतिहास...

ब्यूरो रिपोर्ट-सुरेश सिंह 


प्रयागराज : गुड़ जलेबी भारतीय मिठाइयों में एक खास स्थान रखती है इसका इतिहास प्राचीन भारत से जुड़ा हुआ है। जब गुड़ और गेहूं के आटे से बनी मिठाइयाँ लोकप्रिय थीं। माना जाता है कि जलेबी का मूल नाम कुंडलिका था। जिसे संस्कृत ग्रंथों में वर्णित किया गया है। मध्यकाल में यह मिठाई फ़ारस और अरब देशों में भी प्रचलित हुई। जहाँ इसे ज़लाबिया या ज़लाबिया अल-कुंदल कहा जाता था। भारतीय रसोई में विशेष रूप से उत्तर भारत और बंगाल में गुड़ जलेबी सर्दियों के मौसम में बनाई जाती थी। क्योंकि यह शरीर को गर्म रखने और ऊर्जा प्रदान करने में मदद करती है। 

गुड़ जलेबी के कई फायदे बताये गये हैं...

1- गुड़ में आयरन और अन्य खनिज होते हैं, जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं।

2- गुड़ पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है, जिससे भारी भोजन के बाद इसे खाना फायदेमंद होता है।

3- गुड़ खून को साफ करता है और शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई को बढ़ाता है।

4- गुड़ जलेबी में प्राकृतिक शर्करा होती है, जो त्वरित ऊर्जा प्रदान करती है।

5- इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

6- सर्दी और खांसी में गुड़ खाने से राहत मिलती है, जिससे यह श्वसन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होती है।

7- गुड़ में कैल्शियम और फॉस्फोरस होते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक हैं।

गुड़ जलेबी खाने के नियम भी निर्धारित किए गए हैं...


पूरामुफ्ती चौराहे की बाजार में ठेले पर गरमा गरम जलेबी बेचने वाले नीरज गुप्ता का कहना है कि यहां पर वह हप्ते में दो बार जलेबी का ठेला लगाते हैं। उनका यह व्यापार लम्बे समय से चला आ रहा है। लोगों को उनकी गुड़ जलेबी बेहद पसंद आती है। बाजार में आने वाले लोग खाने के साथ साथ जलेबियां को तौला कर अपने घर भी ले जाते हैं। जहां चीनी की चासनी में बनी जलेबी कई तरह के नुकसान पहुंचाती है वहीं गुड़ जलेबी खाने से मानव शरीर को अनेकों अनेकों फायदे होते हैं। नीरज गुप्ता का कहना है कि गुड़ जलेबी को गर्म दूध या दही के साथ खाना फायदेमंद होता है। यह पारंपरिक रूप से मेलों त्योहारों, शादी-ब्याह और ठंड के मौसम में अधिकतर बनाई जाती है। गुड़ जलेबी न केवल स्वादिष्ट होती है। बल्कि यह सेहत के लिए भी लाभकारी है। इसे सही मात्रा में खाने से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं और स्वास्थ्य बेहतर रहता है। चीनी की जलेबी को छोड़कर गुड़ से देशी तरीके से बनी जलेबी ही लोगों को खानी चाहिए। 

Post a Comment

0 Comments